Sunday, October 11, 2026
knm24
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार-भाटापारा
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • बेमेतरा
    • कवर्धा
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बस्तर
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ
  • टेक्नोलॉजी

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    बलौदाबाजार: महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले की उपलब्धि 103.26 प्रतिशत रहा

    बलौदाबाजार : जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास एवं एसबीएम की समीक्षा

    भाटापारा: विधायक इंद्र साव के प्रयास से भाटापारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा

    भाटापारा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ज़ोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार के भाटापारा आगमन पर स्थानीय विधायक इंद्र साव ने आम नागरिकों के लिए मांगी ढेरों सुविधाएं….

    रायपुर : राजधानी में ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक

    Trending Tags

    • Sillicon Valley
    • Climate Change
    • Election Results
    • Flat Earth
    • Golden Globes
    • MotoGP 2017
    • Mr. Robot
  • मनोरंजन

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    भाटापारा: नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दीवाली मिलन  समारोह में विधायक इन्द्र साव हुए शामिल

    भाटापारा : छत्तीसगढ़ी लोक कला उन्नयन मंच के समापन दिवस के अवसर पर शामिल हुए विधायक इन्द्र साव

    भाटापारा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय लीडरशिप एडवेंचरस कैंप का आयोजन किया गया

    भाटापारा: गुर्रा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय कुराश हेतु दुर्ग रवाना

    माता कर्मा के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ रहा साहू समाज–संसदीय सचिव शकुंतला साहू

    रायपुर : गांवों की धड़कन सुनाती है किताब- ‘गांव अभी जीयत हे‘

    बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी CM बघेल

  • कृषि
  • क्राईम
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार-भाटापारा
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • बेमेतरा
    • कवर्धा
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बस्तर
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ
  • टेक्नोलॉजी

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    बलौदाबाजार: महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले की उपलब्धि 103.26 प्रतिशत रहा

    बलौदाबाजार : जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास एवं एसबीएम की समीक्षा

    भाटापारा: विधायक इंद्र साव के प्रयास से भाटापारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा

    भाटापारा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ज़ोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार के भाटापारा आगमन पर स्थानीय विधायक इंद्र साव ने आम नागरिकों के लिए मांगी ढेरों सुविधाएं….

    रायपुर : राजधानी में ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक

    Trending Tags

    • Sillicon Valley
    • Climate Change
    • Election Results
    • Flat Earth
    • Golden Globes
    • MotoGP 2017
    • Mr. Robot
  • मनोरंजन

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    भाटापारा: नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दीवाली मिलन  समारोह में विधायक इन्द्र साव हुए शामिल

    भाटापारा : छत्तीसगढ़ी लोक कला उन्नयन मंच के समापन दिवस के अवसर पर शामिल हुए विधायक इन्द्र साव

    भाटापारा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय लीडरशिप एडवेंचरस कैंप का आयोजन किया गया

    भाटापारा: गुर्रा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय कुराश हेतु दुर्ग रवाना

    माता कर्मा के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ रहा साहू समाज–संसदीय सचिव शकुंतला साहू

    रायपुर : गांवों की धड़कन सुनाती है किताब- ‘गांव अभी जीयत हे‘

    बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी CM बघेल

  • कृषि
  • क्राईम
  • संपर्क
No Result
View All Result
knm24
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार में

by LADDU SONI
May 15, 2023
in छत्तीसगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा
0
113
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

*भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणा*

भाटापारा में बैठेंगे एडीएम सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी,

बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

 *128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास*

बलौदाबाजार,15 मई, 2023। भाटापारा में एडीएम कार्यालय आरंभ होगा। बलौदाबाजार से भाटापारा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। भाटापारा में सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी। भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने निपनिया में थाना खोलने तथा भाटापारा में इंडोर स्टेडियम निर्माण करने तथा बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 128 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 56 करोड़ 18 लाख रुपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 72 करोड़ 35 लाख रुपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली। भेंट मुलाकात में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन,जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला,मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसपी श्री दीपक झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बोनस के पैसे से बेटी की शिक्षा में मदद के लिए स्कूटी खरीदी, माँ को भी घूमाती है- मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्जमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। किसान दीपक वर्मा ने बताया कि उसके 10 एकड़ की खेती है। कर्जमाफी से सवा लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। 90 हजार रुपए का बोनस भी मिला है। उन्होंने बताया कि बेटी की पढ़ाई के लिए स्कूटी खरीदी थी। इसका फायदा यह हुआ कि माँ को भी बेटी घूमाने ले जाती है। इसी तरह वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाले एक समूह से जुड़ी शीतला ठाकुर ने बताया कि उनके समूह ने 14 हजार क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया है। इससे 2 लाख 85 हजार रुपए का लाभ उन्होंने अर्जित किया है।ब्रिज बाई ने बताया कि गोबर बेचकर अभी तक 30 हजार रुपए मिले हैं। अभी और पैसा आने वाला है। हम लोगों को घर बैठे आपने काम दिया। इसके लिए आपको बहुत धन्यवाद देते हैं। नीलम यादव ने बताया कि मैंने 175 क्विंटल गोबर बेचा है और इससे 33 हजार रुपए कमाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हर महीने 3 हजार रुपए आप कमा रही हैं। नीलम ने बताया कि इससे मैं बच्चों की पढ़ाई में खर्च करूंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े गौठानों में वाईफाई लगाया जाएगा।

तोर भरोसा हे कका- मुख्यमंत्री ने इस दौरान खाद्यान्न सहायता योजना की जानकारी भी ली। प्रमिला वर्मा ने बताया कि हमारा राशन कार्ड बन गया है। चावल, नमक, शक्कर सभी सामग्री मिल रही है। यहां रुरल इंडस्ट्रियल पार्क बहुत अच्छा बना है। प्रमिला ने जरहागांव में गौठान की माँग भी की। आखिर में खुश होकर प्रमिला ने बताया कि तोर भरोसा हे कका।

 बेरोजगारी भत्ता का लाभ ले रही ममता ने बताया कि उनके खाते में बेरोजगारी भत्ते की राशि आ गई है। 2500 रुपए की किश्त मिली है। यह बहुत अच्छी योजना है। ममता ने आग्रह किया कि इसकी राशि भी बढ़ा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य सबको रोजगार प्रदान करना है और रोजगार के लिए तैयार करते हुए युवाओं को आर्थिक मदद देनी है।

 

बिना खून के कइसे गोठियाबे – संतरीन ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का रोचक किस्सा बताया। उसने बताया कि एक दिन गांव के हाट बाजार में मैंने एक दवाई वाली गाड़ी खड़ी देखी। मुझे लगा कि यहां दवाई मिल जाएगी। मैंने पूछा कि दवाई दोगे क्या। डाक्टर ने कहा कि पहले इलाज करूंगा तब दवा दूंगा। डाक्टर ने इलाज भी कर दिया और दवा के पैसे भी नहीं लिये। दवाई खाते ही तबियत में सुधार आने लगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टर ने जांच भी किया क्या। संतरीन ने बताया कि जाँच में डाक्टर ने बताया कि खून नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना खून के कइसे गोठियाबे। फिर संतरीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि मतलब खून कम हे बताइस। अब गाँव गाँव में दवई गाड़ी किंजरत हे, हमला अस्पताल जाए के जरूरत नइ हे। सुनीता डहरिया ने बताया कि समय पर गाड़ी पहुंच जाती है। मुफ्त में इलाज हो जाता है।70 हजार रुपए तक लगती थी फीस, अब मुफ्त में हो रही पढ़ाई- मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुआ है। अच्छी पढ़ाई निःशुल्क हो रही है। भाटापारा में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही छात्रा स्नेहा शुक्ला ने बताया कि उन्हें पहले 70 हजार रुपए की फीस देनी पड़ती थी। अब निःशुल्क पढ़ाई हो रही है और पढ़ाई की सुविधा भी बहुत अच्छी है। स्नेहा ने कहा कि मेरे अभिभावकों को इससे काफी सुविधा हो गई है और अब जो फीस की राशि बची है। उससे मेरे पिता मेरी आगे की पढ़ाई में लगाएंगे। आस ने कहा कि मैंने बारहवीं की पढ़ाई 85 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। मेरे अच्छे अंकों के पीछे स्कूल के शिक्षकों का बड़ा हाथ है। आस ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक कविता भी सुनाई।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाने, शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने, ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण कराने, कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण कराने तथा सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन करने की घोषणा भी की।

LADDU SONI

LADDU SONI

Next Post

मुख्यमंत्री अगर जनसंपर्क के लिए आये है तो उन्हें जनप्रतिनिधियों की भी बात सुननी चाहिये-शिवरतन शर्मा

Recommended

आज सिक्ख धर्म के 5 वे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को शहादत दिवस के रूप मे मनाया गया..

3 years ago

कलेक्टर ने ली मिलर्स संचालकों की बैठक

2 years ago
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • कृषि
  • क्राईम
  • संपर्क
@2023 knm24.in All Rights Reserved
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • कवर्धा
    • बेमेतरा
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • क्राईम
  • कृषि
  • संपर्क

copyright by @knm24