नवा रायपुर में नवनिर्मित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह में उपक्षेत्रीय अधिकारी छत्तीसगढ़ प्रक्षेत्र अ और प्राचार्य डी.ए.वी पब्लिक स्कूल हुडको प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अजय सहगल (सेक्रेटरी डी. ए. वी सी एम. सी. दिल्ली ) मौजूद रहे। साथ ही अन्य अतिथिगण में डॉ बी. पी. साहू (प्राचार्य डी. ए. वी. नंदनी), रवि भास्करन (प्राचार्य डी.ए. वी जामुल), राजकुमार शर्मा ( प्राचार्य मोनेट डी.ए.वी)पी एल जायसवाल (प्रचार्य डी ए वी एम पी एस बेमेतरा) एवं अन्य शिक्षकगण ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम वैदिक ऋचाओं की अनुगूंज से शुरु हुई। तत्पश्चात समस्त डी. ए. वी परिवार द्वारा हवन, भजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
प्राचार्य डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हुडको प्रशांत कुमार ने नवनिर्मित डी. एवी स्कूल के उदघाटन के अवसर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी। वहीं अजय सहगल (सेक्रेटरी डी.ए.वी. सी • एम. सी दिल्ली) ने अपना आशीर्वचन देते हुए शिक्षकों को हर नवीनतम ज्ञान को दूसरों को बाँटने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि ज्ञान का महत्व तभी है जब हम दूसरों को अपनी ज्ञान को साझा करें। ” उन्होंने वेद एवं सत्यार्थ प्रकाश के ज्ञान व संस्कार को आधुनिक परिवेश में चरितार्थ करने की बात पर जोर दिया। साथी ही उन्होंने हवन, यज्ञ और गायत्री मंत्र को डी.ए.वी. की पारंपरिक बुनियाद बताते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। वैदिक शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आज के कार्यक्रम में आदर्श ग्राम पंचायत नवागांव (खपरी) सेक्टर 27 से 32 एवं अध्यक्ष नवा रायपुर सरपंच संघ, प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ अध्यक्ष,एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ नवा रायपुर के सुजीत कुमार घिदौडे जी ,ओंकार चंद्राकर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पलोद, दुर्गा प्रसाद पाल,हेमलाल साहू आदि अभिभावकगण उपस्थित रहे। साथ ही आज का उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी डी.ए.वी के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।















