बलौदाबाजार। खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं जिला बलौदा बाजार के आदेशानुसार 27 अप्रैल से 11 मई तक जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार थीम अन्तर्गत चलाया जा रहा हैं। जांच रिम द्वारा 2 दिन में 14 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया और दवाइयों का सुरक्षित रख-रखाव के निर्देश दिये।
प्रथम चरण के प्रथम दिवस में औषधि एवं प्रसाधन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिला बलौदाबाजार में स्थित 8 कॉस्मेटिक एजेंसी एवं फर्म का निरीक्षण किया गया । जाँच के दौरान उपलब्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की लेबलिंग एवं कय-विक्रय बिल की जांच कि गई। गुणवत्ता जाँच हेतु 2 कॉस्मेटिक उत्पादों का नमूना संकलन कर राज्य औषधि प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। जाँच के दौरान कॉस्मेटिक उत्पाद केवल अधिकृत,लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कय-विक्रय कर, बिलों का विधिवत संधारण, उत्पादों के उचित भंडारण एवं सुरक्षित रख-रखाव हेतु फर्म को निर्देशित किया गया।
द्वितीय दिवस कुल 7 थोक औषधि विक्रय परिसरों की जांच की गई। फर्म में संधारित विभिन्न प्रकार की औषधि एवं प्रसाधन सामग्री के भंडारण, रख-रखाव एवं क्रय-विक्रय सम्बन्धी दस्तावेजों की जांच की गई एवं दवाओं को उचित तापमान पर भंडारण करने के निर्देश दिये गए।














