Wednesday, October 28, 2026
knm24
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार-भाटापारा
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • बेमेतरा
    • कवर्धा
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बस्तर
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ
  • टेक्नोलॉजी

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    बलौदाबाजार: महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले की उपलब्धि 103.26 प्रतिशत रहा

    बलौदाबाजार : जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास एवं एसबीएम की समीक्षा

    भाटापारा: विधायक इंद्र साव के प्रयास से भाटापारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा

    भाटापारा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ज़ोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार के भाटापारा आगमन पर स्थानीय विधायक इंद्र साव ने आम नागरिकों के लिए मांगी ढेरों सुविधाएं….

    रायपुर : राजधानी में ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक

    Trending Tags

    • Sillicon Valley
    • Climate Change
    • Election Results
    • Flat Earth
    • Golden Globes
    • MotoGP 2017
    • Mr. Robot
  • मनोरंजन

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    भाटापारा: नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दीवाली मिलन  समारोह में विधायक इन्द्र साव हुए शामिल

    भाटापारा : छत्तीसगढ़ी लोक कला उन्नयन मंच के समापन दिवस के अवसर पर शामिल हुए विधायक इन्द्र साव

    भाटापारा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय लीडरशिप एडवेंचरस कैंप का आयोजन किया गया

    भाटापारा: गुर्रा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय कुराश हेतु दुर्ग रवाना

    माता कर्मा के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ रहा साहू समाज–संसदीय सचिव शकुंतला साहू

    रायपुर : गांवों की धड़कन सुनाती है किताब- ‘गांव अभी जीयत हे‘

    बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी CM बघेल

  • कृषि
  • क्राईम
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार-भाटापारा
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • बेमेतरा
    • कवर्धा
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बस्तर
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ
  • टेक्नोलॉजी

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    बलौदाबाजार: महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले की उपलब्धि 103.26 प्रतिशत रहा

    बलौदाबाजार : जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास एवं एसबीएम की समीक्षा

    भाटापारा: विधायक इंद्र साव के प्रयास से भाटापारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा

    भाटापारा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ज़ोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार के भाटापारा आगमन पर स्थानीय विधायक इंद्र साव ने आम नागरिकों के लिए मांगी ढेरों सुविधाएं….

    रायपुर : राजधानी में ऑटो एक्सपो 18 अप्रैल तक

    Trending Tags

    • Sillicon Valley
    • Climate Change
    • Election Results
    • Flat Earth
    • Golden Globes
    • MotoGP 2017
    • Mr. Robot
  • मनोरंजन

    कसडोल: बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज

    भाटापारा: नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा  आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दीवाली मिलन  समारोह में विधायक इन्द्र साव हुए शामिल

    भाटापारा : छत्तीसगढ़ी लोक कला उन्नयन मंच के समापन दिवस के अवसर पर शामिल हुए विधायक इन्द्र साव

    भाटापारा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय लीडरशिप एडवेंचरस कैंप का आयोजन किया गया

    भाटापारा: गुर्रा के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय कुराश हेतु दुर्ग रवाना

    माता कर्मा के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ रहा साहू समाज–संसदीय सचिव शकुंतला साहू

    रायपुर : गांवों की धड़कन सुनाती है किताब- ‘गांव अभी जीयत हे‘

    बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी CM बघेल

  • कृषि
  • क्राईम
  • संपर्क
No Result
View All Result
knm24
Home कृषि

भाटापारा: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन: गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुत अच्छा काम कर रही – मल्लिकार्जुन खड़गे

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का हुआ शुभारंभ: निर्माणी श्रमिकों को मिलेगी जीवन पर्यंत प्रति माह 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता

by knm24
September 28, 2023
in कृषि, छत्तीसगढ़, देश-दुनिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक
0
322
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसानों, पशुपालकों की सुविधा के लिए समय से पूर्व ही कर रहे न्याय योजनाओं की राशि का अंतरण: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: 24.52 लाख किसानों को जारी हुई 1895 करोड़ रुपए की तीसरी किश्त

गोबर विक्रेताओं को 5.16 करोड़ रुपए और गन्ना उत्पादक किसानों को 57.18 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि अंतरित*

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को मिली 266 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

भाटापारा।  गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। न्याय योजनाओं के चलते बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। सवा दो लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ आम जनता को मिल रहा है। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुमाभाठा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन के अवसर पर कही।
सम्मेलन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री खड़गे और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना में दस साल तक पंजीकृत रहे एवं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके निर्माणी श्रमिकों को जीवन पर्यंत प्रति माह 15 सौ रुपए की पेंशन सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के 24 लाख 52 हजार 592 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 1895 करोड़ रुपए अंतरित किए। साथ ही गोधन न्याय योजना के 65 हजार गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि और 33 हजार 642 गन्ना उत्पादक किसानों को 57 करोड़ 18 लाख रुपए प्रोत्साहक राशि भी उनके खाते में डाली गई है।


सम्मेलन में 1 लाख 2 हजार 889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल के 2881 हितग्राहियों को 3 करोड़ 86 लाख रुपए, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के 3236 हितग्राहियों को 1 करोड़ 65 लाख रुपए तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के 96 हजार 772 हितग्राहियों को 50 करोड़ 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया। इस मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलेवासियों को 266 करोड़ रूपए की लागत के 264 विकास कार्यों की सौगात दी गई।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज 28 सितंबर को जारी की गई है। चूंकि आचार संहिता लगने के पश्चात निर्वाचन आयोग से इसके लिए अनुमति लेनी होती इसमें विलम्ब की आशंका के चलते आज ही इसका भुगतान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 73 लाख लोगों को राशन से सुनिश्चित कराया है। युवाओं को 147 करोड़ बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में 7 लाख आवासों के लिए हितग्राहियों की पहली किश्त 25-25 हजार डालने का काम किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हम प्रदेशभर में घूमे और सभी की मांग रही कि आवास चाहिए, इसके बाद हमने आर्थिक सर्वेक्षण का निर्णय लिया और इस आधार पर सभी आवास दे रहे हैं। हमने किसानों के हित में निर्णय लिया कि धान 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए हमने विभिन्न विभागों में 42 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली।

महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की हमारी परंपरा

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री खड़गे ने स्वर्गीय मिनी माता को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में छत्तीसगढ़ से चुने गये पार्लियामेंट के प्रतिनिधियों में मिनी माता भी शामिल थीं। महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की हमारी परंपरा रही है। देश में इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। प्रतिभा पाटिल देश की राष्ट्रपति चुनी गईं। हमारा मत है कि महिला आरक्षण को इसी वक्त लागू करना चाहिए। जातिगत जनगणना होनी चाहिए, इससे सभी वर्गों की स्पष्ट स्थिति की जानकारी होगी। पिछड़े वर्गों के आर्थिक स्थिति की जानकारी होगी और इसके मुताबिक योजनाएं बनाई जा सकती हैं जो प्रभावी होगी।

डॉ. स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजलि

मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान देश में ग्रीन रिवोल्यूशन लेकर आने वाले डॉ. एमएस स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से दो मिनट मौन रखने का अनुरोध किया। डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि देते हुए श्री खड़गे ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन ग्रीन रिवोल्यूशन लेकर आये। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का उन्होंने मुझे मेंबर बनाया था। स्वामीनाथन जी रिसर्च स्टेशन के प्रमुख थे। हिंदुस्तान में ही नहीं, पूरी दुनिया में उनका नाम हुआ। वे भारत में फादर आफ ग्रीन रिवोल्यूशन थे। उनकी प्रशंसा इंदिरा जी ने भी की। राजीव जी ने भी की। राज्यसभा में सांसद रहे। देश के किसानों के लिए उन्होंने बड़ा योगदान दिया।

गुरु घासीदास ने सिखाया सत्य पर चलने का मार्ग  श्री खड़गे ने गुरु घासीदास का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मनखे, मनखे एक समान का मंत्र देकर गुरु घासीदास ने पूरे समाज को एक सूत्र में बांधा। उन्होंने सत्य पर चलने का मार्ग दिखाया।

सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री  रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री  मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद  दीपक बैज,संसदीय सचिव  चंद्रदेव राय एवं सुश्री शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष  सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेष नितिन त्रिवेदी,छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  विद्याभूषण शुक्ला,राज्य रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष  लोकेश कन्नौजे,अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य  गणेश सिंह ध्रुव श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य  सतीश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  राकेश वर्मा, जनपद पंचायत भाटापारा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा परमेश्वर वर्मा, ग्राम पंचायत सुमा की सरपंच श्रीमती पुष्पा जायसवाल एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  हितेंद्र ठाकुर, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा,डीएफओ मयंक अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित बड़ी संख्या में कृषक और श्रमिक उपस्थित थे।

knm24

knm24

Next Post

भाटापारा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ज़ोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार के भाटापारा आगमन पर स्थानीय विधायक इंद्र साव ने आम नागरिकों के लिए मांगी ढेरों सुविधाएं....

Recommended

बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी CM बघेल

4 years ago

प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर तेलासीपुरी धाम का होगा पर्यटन केंद्र के रूप में विकास कलेक्टर श्री बसंल ने तेलासी बाड़ा पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

4 years ago
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • कृषि
  • क्राईम
  • संपर्क
@2023 knm24.in All Rights Reserved
No Result
View All Result
  • होम पेज
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार-भाटापारा
    • बस्तर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • कवर्धा
    • बेमेतरा
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • क्राईम
  • कृषि
  • संपर्क

copyright by @knm24